कटरीना कैफ ने बैकलेस ड्रेस पहन दिखाई अपनी सेक्सी पीठ, 'बॉम' अवतार देख फैन्स का हो गया बुरा हाल

 पार्टी में उस दौरान वैसे तो कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे, लेकिन जब कटरीना कैफ ने शिरकत की तो सभी की नजरें उन पर जा टिकीं।

 
katrina kaif stuns in alex perry orange bodycon dress
कटरीना कैफ ने बैकलेस ड्रेस पहन दिखाई अपनी सेक्सी पीठ, 'बॉम' अवतार देख फैन्स का हो गया बुरा हाल
बीटाउन की फैशनिस्टाज़ की लिस्ट बनाई जाए, तो उसमें कटरीना कैफ का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। फिटनेस लवर ये अदाकारा जो भी पहनती है, उसमें उनका लुक और फिगर कमाल का लगता है। यही वजह है कि ये हसीना कई लड़कियों के लिए बड़ी स्टाइल इंस्परेशन है। वैसे तो कटरीना कै ग्लैमरस लुक्स की गिनती कर पाना मुश्किल है, लेकिन उनके कुछ स्टाइल्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें भुला पाना आसान नहीं। ऐसा ही एक स्टाइलिश अंदाज तब नजर आया था, जब अदाकारा को बर्थडे पार्टी में शरीक होते देखा गया था। (फोटो साभार:इंडियाटाइम्स)

हर ऐंगल से ब्यूटीफुल लग रही थीं कटरीना


दरअसल, इस हसीन बाला को डायरेक्टर और दोस्त अली अब्बास जफर की बर्थडे पार्टी में शरीक होते देखा गया था। इस दौरान कटरीना ने ऐसे कपड़े चुने थे, जो हर ऐंगल से उनकी फिट ऐंड टॉल बॉडी को कॉम्प्लिमेंट करते हुए साबित कर रहे थे कि यूं ही लोग उनकी ब्यूटी देख दीवाने नहीं हो जाते हैं। उनके इस ड्रेस सिलेक्शन ने जमकर तारीफ बटोरी थी।

ऑस्ट्रेलियाई फैशन डिजाइनर की आउटफिट


कटरीना ने बर्थडे पार्टी के लिए ऑस्ट्रेलियाई फैशन डिजाइनर ऐलेक्स पेरी के कलेक्शन से ऑरेंज मिनी ड्रेस सिलेक्ट की थी। इस नियॉन ऑरेंज आउटफिट की फिटिंग बॉडीकॉन थी, जो कैट जैसी फिट फिगर वाली ऐक्ट्रेस के लिए परफेक्ट चॉइस की तरह थी। इस आउटफिट में पावर शोल्डर्स, जूल नेकलाइन और फुल स्लीव्स थीं।

ड्रेस पर था पूरा फोकस


अपनी आउटफिट को फुल फोकस में लाते हुए कटरीना ने लुक से जुड़े बाकी एलिमेंट्स को मिनिमल रखा था। उन्होंने कोई भी जूलरी वेअर नहीं की थी, वहीं मेकअप को पूरी तरह से न्यूड टोन रखा था। इतना ही नहीं अदाकारा ने हेयरस्टाइल के साथ भी ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया था और उन्हें खुला रखते हुए नीचे से वेव्स में स्टाइल किया था।

ड्रेस का सबसे अट्रैक्टिव पार्ट


सिर से लेकर पांव तक परफेक्ट ऐंड गॉरजस कटरीना कैफ के लुक का सबसे अट्रैक्टिव पार्ट ड्रेस में पीछे दी गई बैकलेस डिजाइन थी। इसका कट भी सिंपल न रखते हुए इस तरह का रखा गया था, जो टीजिंग इफेक्ट क्रिएट करते हुए कैट की टोन्ड बैक को सुपर सेक्सी बना रहा था। वहीं टीज करती जिप लाइन व गोल्डन हील्स पहनने पर और भी हाइलाइट होते दिखते उनके लेग्स भी लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहे थे।

फैन्स हो गए थे दीवाने


कटरीना के इस लुक की तस्वीरें सामने आई, तो फैन्स तो जैसे क्रेजी ही हो गए। उन्होंने बैक टू बैक कॉमेंट्स करते हुए अदाकारा की जमकर तारीफ की। किसी ने उनके इस लुक को 'फायर' बताया तो किसी ने इसे 'बॉम' लुक करार दिया। वहीं कुछ ने फायर इमोजी से एक्सप्रेस किया कि उन्हें कैट पर ये बैकलेस बॉडीकॉन आउटफिट कितनी हॉट लगी।


Comments

Popular posts from this blog

सेक्सी कमरिया पर चिकनकारी लहंगा और ब्लाउज की जगह बिकिनी, नोरा फतेही के कपड़ों को देख जब मच गया हल्ला

दिशा पाटनी के सेक्सी फिगर पर मखमली कपड़े देख छूटे पसीने, टोंड लेग्स देख मुंह से निकला 'इस हसीना ने आग लगा रखी है'